SBI Tata Neu Infinity Credit Card Apply Online : एक ही कार्ड में पाएं भारी NeuCoins, फ्री लाउंज एक्सेस, शॉपिंग-ट्रैवल ऑफर्स और प्रीमियम लाइफस्टाइल बेनिफिट्स!

अगर आप भी हैं एक अच्छे क्रेडिट कार्ड की तलाश में तो आप बिल्कुल सही जगह पर आएं हैं क्योंकि आज इस पोस्ट में हम एक क्रेडिट कार्ड के बारे में ही बात करेंगे। आज के समय में हर किसी को एक क्रेडिट कार्ड की जरूरत है हर कोई यही चाहता है कि उसके पास भी एक क्रेडिट कार्ड होना चाहिए ताकि आप भी एक क्रेडिट कार्ड के फायदों का लाभ प्राप्त कर सकें। ये तो आप भी जानते होंगे कि हर क्रेडिट कार्ड के अलग-अलग फायदे होते हैं और आज जिस क्रेडिट कार्ड की बात करेंगे उसका नाम है SBI Tata Neu Infinity Credit Card पहले हम इस क्रेडिट कार्ड के बारे में थोड़ी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
SBI Tata Neu Infinity Credit Card पर आपको काफी लाभ मिलते हैं जिनके बारे में विस्तार से जानेंगे। अगर आप Tata ब्रांडों के साथ अक्सर खरीदारी करते हैं तो यह क्रेडिट कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। अगर आप भी यह क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं तो चलिए बिना देरी किए पोस्ट को शुरू करते हैं और SBI Tata Neu Infinity Credit Card के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
SBI Tata Neu Infinity Credit Card की मुख्य विशेषताएं
Welcome Gift (स्वागत उपहार)
इस SBI Tata Neu Infinity Credit Card की ज्वाइनिंग शुल्क की वसूली के बाद 1,499 न्यूकॉइन प्राप्त होंगे और एक कॉइन की कीमत एक रूपया होंगी और ये कॉइन कार्डधारक के टाटा न्यूपास खाते में जमा कर दिए जाएंगे।
Reward Benefit (पुरस्कार लाभ)
अगर आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल Tata Neu App, website और Tata brands पर खर्च करते हैं तो आपको न्यूकॉइन के रुप में 5% वापसी मिलेगी और चुनिंदा श्रेणी में न्यूकॉइन के रुप में अतिरिक्त 5% वापसी मिलेगी।
अगर आप SBI Tata Neu Infinity Credit Card का इस्तेमाल UPI खर्च के लिए करते हैं तो आपको न्यूकॉइन के रुप में 1.5% वापसी मिलेगी।
Annual Fee Reversal (वार्षिक शुल्क वापसी)
अगर आप SBI Tata Neu Infinity Credit Card से एक वर्ष में तीन लाख या इससे अधिक खर्च करते हैं तो आपको वार्षिक शुल्क वापसी मिलेगी।
Lounge Program (लाउंज कार्यक्रम)
इस क्रेडिट कार्ड पर आप 8 घरेलू हवाई अड्डे लाउंज का उपयोग कर सकते हैं और प्रति तिमाही 2 लाउंज का उपयोग कर सकते हैं और आप अगली तिमाही लाउंज का उपयोग तभी कर पाएंगे जब पिछली तिमाही 75,000 रुपए खर्च करते हैं।
SBI Tata Neu Infinity Credit Card पर आप 4 निःशुल्क हवाई अड्डा लाउंज में प्रवेश कर सकते हैं और प्रति तिमाही 1 लाउंज का उपयोग कर सकते हैं और इस कार्ड पर आपको $99 मूल्य की प्रायोरिटी पास प्रोग्राम की निःशुल्क सदस्यता मिलेगी।
Fuel Surcharge Waiver (ईंधन अधिभार छूट)
SBI Tata Neu Infinity Credit Card पर आपको ईंधन पर 1% की छूट मिलेगी लेकिन आपकी ट्रांजेक्शन 500 से 4,000 के बीच होनी चाहिए और आप प्रति स्टेटमेंट चक्र में 500 रुपए की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
Add On Card
SBI Tata Neu Infinity Credit Card आप अपने माता-पिता, भाई बहन, जीवनसाथी, बच्चों का क्रेडिट कार्ड बिल्कुल निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं और अपने परिवार को सशक्त बना सकते हैं।
Cash Access Across the World (दुनिया भर में नकदी तक पहुंच)
SBI Tata Neu Infinity Credit Card से आप दुनियाभर में एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं।
Bill Pay (बिल भुगतान)
SBI Tata Neu Infinity Credit Card से आप अपना हर प्रकार का बिल भर सकते हैं और अपने बिल का भुगतान आसानी से कर सकते हैं।
EMI Convert
SBI Tata Neu Infinity Credit Card से की गई खरीदारी को आप किस्तों में बदल सकते हैं और आसानी से भुगतान कर सकते हैं।
SBI Tata Neu Infinity Credit Card की फीस कितनी लगेगी?
अब हम यह जान लेते हैं कि इस क्रेडिट कार्ड की फीस कितनी लगेगी क्योंकि क्रेडिट कार्ड लेने से पहले ज्वाइनिंग फीस और वार्षिक फीस के बारे में पता होना बहुत ज्यादा जरूरी है तभी तो आप यह क्रेडिट कार्ड लें पाएंगे। SBI Tata Neu Infinity Credit Card की joining fee 1,499+ taxes और annual fee भी 1,499+ taxes है, अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से एक वर्ष में तीन लाख या इससे अधिक खर्च करते हैं तो आपको वार्षिक फीस वापस मिल जाएगी।
SBI Tata Neu Infinity Credit Card लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- पैन कार्ड : आपके पास आपका पैन कार्ड होना चाहिए ताकि आप यह क्रेडिट कार्ड लें सकें।
- आधार कार्ड : आपके पास आपका आधार कार्ड होना भी अनिवार्य है तभी आप यह क्रेडिट कार्ड लें सकते हैं।
- आय प्रमाण : इस क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए आपके पास आय प्रमाण भी होना चाहिए क्या पता आवश्यकता पड़ जाएं।
SBI Tata Neu Infinity Credit Card कौन-कौन लें सकता है?
- भारतीय : अगर आप यह क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं तो आप भारतीय नागरिक होने चाहिए।
- आयु : आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आय : आपके पास हर महीने आय का साधन होना चाहिए।
SBI Tata Neu Infinity Credit Card लेने के लिए कैसे आवेदन करें?
- सबसे पहले आपको SBI Bank की वेबसाइट पर जाना है और अब आपको क्रेडिट कार्ड वाले सेक्शन में जाना होगा और SBI Tata Neu Infinity Credit Card पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको सबसे पहले बताना है कि आप SBI Bank के कस्टम है या नहीं।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है, इसके बाद आपको अपना पूरा नाम भरना है, इसके बाद send OTP पर क्लिक करना है और आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको आगे दिए गए कॉलम में भरना है और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड का नंबर भरना है, इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि भरनी है, इसके बाद आपको अपनी ई-मेल आईडी डालनी है और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको बताना है कि आप क्या काम करते हैं आप सैलरीड है या सेल्फ एम्प्लॉयड है या कोई और काम करते हैं आप जो भी काम करते हैं उस काम की जानकारी देनी होगी और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको अपना पूरा एड्रेस भरना है और अपने एरिया का पिन कोड डालकर सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपको कुछ और जानकारी देनी होगी, सबसे पहले आपको बताना है कि आप शादीशुदा हैं या नहीं, इसके बाद आपको बताना है कि आप कहां तक पढ़े लिखे हैं और कुछ पर्सनल डिटेल्स देकर आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड का नंबर भरना है और आपके आधार कार्ड से लिंक नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको आगे दिए गए कॉलम में भरना है।
- इसके बाद आपको अपना वो एड्रेस भरना है जहां आप यह क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं और वो नाम भरना है जो आप कार्ड पर प्रिंट करवाना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको विडियो केवाईसी करनी है और आपका SBI Tata Neu Infinity Credit Card अप्रूव हो जाएगा।
- इसके बाद आपके सामने क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी आ जाएगी और जल्द ही आपका क्रेडिट कार्ड आपको मिल जाएगा।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने SBI Tata Neu Infinity Credit Card के बारे में जानकारी प्राप्त की है उम्मीद है आप समझ गए होंगे। अगर आप Tata brands के साथ ज्यादा खरीदारी करते हैं तो यह क्रेडिट कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद होगा क्योंकि आपको अच्छा खासा कैशबैक मिलेगा। SBI Tata Neu Infinity Credit Card के काफी सारे फायदे हैं जिनके बारे में ऊपर विस्तार से बताया गया है। अगर SBI Tata Neu Infinity Credit Card से संबंधित आपका कोई भी डाउट या सवाल रह गया है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। आपने अपना इतना कीमती समय दिया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद!




