ADVERTISEMENT

SBI Cashback Credit Card Kaise Apply Karen : सभी पेमेंट पर 5% कैशबैक मिलेगा अब तक का सबसे अच्छा SBI क्रेडिट कार्ड ऐसे करें आवेदन

ADVERTISEMENT
अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

क्या आप भी हैं एक अच्छे क्रेडिट कार्ड की तलाश में तो आप बिल्कुल सही जगह पर आएं हैं क्योंकि आज इस पोस्ट में हम एक क्रेडिट कार्ड के बारे में ही बात करेंगे। ये तो आप सबको पता होगा कि क्रेडिट कार्ड एक भुगतान कार्ड होता है जिसे आप पहले इस्तेमाल कर सकते हैं और बाद में भुगतान करना पड़ता है। जब आपके पास बिल्कुल भी पैसें नहीं होते तो एक क्रेडिट कार्ड आपके काफी काम आता है क्योंकि क्रेडिट कार्ड की मदद से भी आप अपनी जरूरत का सारा सामान खरीद सकते हैं। आज इस लेख में हम जिस क्रेडिट कार्ड की बात करेंगे उसका नाम है SBI Cashback Credit Card इस क्रेडिट कार्ड के नाम से ही पता चल रहा है कि इस क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक मिलेगा।

ADVERTISEMENT

इस कार्ड पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कैशबैक मिलता है। अगर आप काफी ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो यह क्रेडिट कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद होगा क्योंकि ऑनलाइन खर्चों पर यह क्रेडिट कार्ड 5% का कैशबैक देता है। SBI Cashback Credit Card से हर प्रकार की ऑनलाइन खरीदारी पर कैशबैक मिलता है। चलिए बिना देरी किए आज की इस पोस्ट को शुरू करते हैं और SBI Cashback Credit Card के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

SBI Cashback Credit Card के मुख्य लाभ

Card Cashback (कार्ड कैशबैक)

अगर आप SBI Cashback Credit Card से किसी भी प्रकार का कोई भी ऑनलाइन खर्च करते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा और किसी भी प्रकार के ऑफलाइन खर्च पर 1% का कैशबैक मिलेगा और EMI पर की गई खरीदारी पर कोई कैशबैक नहीं मिलेगा।

SBI Cashback Credit Card

ADVERTISEMENT

Annual Fee Reversal (वार्षिक शुल्क वापसी)

अगर आप अपने SBI Cashback Credit Card से एक वर्ष में दो लाख रुपए खर्च करते हैं तो आपको नवीकरण शुल्क वापस मिल जाएगा।

Fuel Surcharge Waiver (ईंधन अधिभार छूट)

इस क्रेडिट कार्ड पर आपको भारत के सभी ईंधन स्टेशनों पर 1% की छूट मिलेगी लेकिन आपकी ट्रांजेक्शन 500 से 3,000 के बीच होनी चाहिए और आप एक स्टेटमेंट चक्र में 100 रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Contactless Advantage (संपर्क रहित लाभ)

SBI Cashback Credit Card से आपकी दैनिक खरीदारी काफी आसान हो जाती है लेन-देन करने के लिए सिर्फ अपने कार्ड को सुरक्षित रीडर पर टैप करें और आप आसानी से लेन-देन कर सकते हैं।

Add On Card

आप अपने SBI Cashback Credit Card के साथ अपने परिवार के सदस्यों का कार्ड add कर सकते हैं जैसे अपने माता-पिता, भाई बहन, जीवनसाथी, बच्चों किसी का भी कार्ड add कर सकते हैं और अपने परिवार को सशक्त बना सकते हैं।

Worldwide Acceptance (विश्वव्यापी स्वीकृति)

आप अपने SBI Cashback Credit Card का उपयोग दुनिया भर में 24 मिलियन से अधिक आउटलेट्स में कर सकते हैं और वीजा स्वीकार करने वाली किसी भी आउटलेट पर भुगतान करने के लिए अपने कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bill Payment (बिल भुगतान)

आप अपने SBI Cashback Credit Card से किसी भी प्रकार के बिल का भुगतान आसानी से कर सकते हैं।

EMI Convert

SBI Cashback Credit Card से की गई खरीदारी को आप किस्तों में बदल सकते हैं लेकिन किस्तों पर किसी प्रकार का कोई कैशबैक नहीं मिलेगा।

SBI Cashback Credit Card कौन-कौन लें सकते हैं?

  • भारतीय : आप एक भारतीय नागरिक होने चाहिए तभी आप कार्ड लें पाएंगे।
  • आयु : इस क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।

SBI Cashback Credit Card लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

  • आधार कार्ड : SBI Cashback Credit Card लेने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड होना चाहिए।
  • पैन कार्ड : आपके पास आपका पैन कार्ड होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है।

SBI Cashback Credit Card लेने के लिए फीस कितनी लगेगी?

जब आप कोई भी क्रेडिट कार्ड लेते हैं तो आपको उसकी फीस के बारे में पता होना चाहिए। जब आपको कार्ड की फीस के बारे में पता होगा तभी तो आप कार्ड लें पाएंगे इसलिए फीस के बारे में पता होना बहुत ज्यादा जरूरी है। SBI Cashback Credit Card की joining fee 999 रुपए है और SBI Cashback Credit Card की नवीकरण फीस दूसरे वर्ष से 999 रुपए है लेकिन आप इस क्रेडिट कार्ड से एक वर्ष में दो लाख रुपए खर्च करते हैं तो आपको नवीकरण शुल्क वापस मिल जाएगा।

विवरण मात्रा
ज्वाइनिंग/वार्षिक शुल्क 999 रुपये + लागू कर
वित्त प्रभार 3.75% प्रति माह (45% प्रति वर्ष)
देर से भुगतान शुल्क
बकाया राशि पर –
500 रुपये तक शून्य
500 रुपये से अधिक से लेकर 1,000 रुपये तक 400 रुपये
1,000 रुपये से अधिक से लेकर 10,000 रुपये तक 750 रुपये
10,000 रुपये से अधिक से लेकर 25,000 रुपये तक 950 रुपये
25,000 रुपये से अधिक से लेकर 50,000 रुपये तक 1,100 रुपये
50,000 रुपये से अधिक 1,300 रुपये

SBI Cashback Credit Card लेने के लिए कैसे आवेदन करें?

  • सबसे पहले आपको SBI Bank की वेबसाइट पर जाना है और क्रेडिट कार्ड वाले सेक्शन में जाकर SBI Cashback Credit Card पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप SBI Cashback Credit Card की जानकारी पढ़ सकते हैं और अब आपको start apply journey पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद सबसे पहले आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स देनी होगी सबसे पहले आपको अपना फस्ट नेम और लास्ट नेम भरना है, इसके बाद नीचे बॉक्स में टिक करना है और continue पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको आगे दिए गए कॉलम में भरना है और confirm OTP पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड की जानकारी देनी है सबसे पहले आपको अपने पैन कार्ड का नंबर भरना है, इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि भरनी है और confirm पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको बताना है कि आप क्या काम करते हैं अगर आप जॉब करते हैं तो सैलरीड पर क्लिक करें और खुद का कोई काम करते हैं तो सेल्फ एम्प्लॉयड पर क्लिक करें, इसके बाद आपको अपने काम की सारी जानकारी देनी है और continue पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना पूरा एड्रेस भरना है और अपने एरिया का पिन कोड डालना है, इसके बाद आपको अपनी ई-मेल आईडी डालनी है।
  • इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड का नंबर भरना है और आपके आधार कार्ड से लिंक नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसको नीचे दिए गए कॉलम में भरना है और आगे बढ़ना है।
  • इसके बाद आपके सामने आपके आधार कार्ड के मुताबिक सारी जानकारी आ जाएगी जिसे चेक करना है और confirm पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना वो एड्रेस भरना है जहां आप यह क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं और वो नाम भरना है जो आप कार्ड पर प्रिंट करवाना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको विडियो केवाईसी कंप्लीट करनी है और आपका SBI Cashback Credit Card पूरी तरह से अप्रूव हो जाएगा।
  • इसके बाद आपके द्वारा दिए गए एड्रेस पर क्रेडिट कार्ड भेज दिया जाएगा और आप अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने SBI Cashback Credit Card के बारे में जानकारी प्राप्त की है उम्मीद है आप अच्छे से समझ गए होंगे। अगर आप बहुत ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो यह क्रेडिट कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद होगा क्योंकि ऑनलाइन शॉपिंग पर आपको 5% का कैशबैक मिलेगा। इस क्रेडिट कार्ड के काफी फायदे हैं उम्मीद है ऊपर आपने जो कुछ पढ़ा समझ में आ गया होगा, अगर आपका कोई भी डाउट या सवाल रह गया है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। आपने अपना इतना कीमती समय दिया उसके लिए शुक्रिया!

ADVERTISEMENT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button