SBI Bank Current Account Opening Online : घर बैठे SBI बैंक में करंट अकाउंट कैसे खोलें? जानिए ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा तरीका, जरूरी दस्तावेज, मिनिमम बैलेंस और सभी चार्ज की पूरी जानकारी

नमस्कार स्वागत है आपका आज की इस एक और नई पोस्ट में। आप भी अपना एक करंट अकाउंट खोलना चाहते हैं क्योंकि इस पोस्ट में हम एक करंट अकाउंट के बारे में ही बात करेंगे। अगर आप अपना करंट SBI Bank में खोलना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं। आज इस पोस्ट में हम SBI Bank Current Account के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
अगर आप भी बैंक से असीमित लेन-देन करते हैं तो आप एक करंट अकाउंट खोल सकते हैं क्योंकि करंट अकाउंट असीमित लेन-देन के लिए ही होता है आप अपनी मर्जी से जितना चाहे उतना लेन-देन कर सकते हैं। एक करंट अकाउंट के काफी सारे फायदे होते हैं और एक बात यह भी है करंट अकाउंट की शेष राशि पर किसी प्रकार का कोई ब्याज नहीं मिलता।
अगर आप व्यापारिक और व्यवसायिक लेन-देन के लिए करंट अकाउंट खोलना चाहते हैं तो तुरंत खोल सकते हैं क्योंकि करंट अकाउंट इसी लेन-देन के लिए होता है। चलिए बिना देरी किए आज की इस पोस्ट को शुरू करते हैं और SBI Bank Current Account के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
SBI Bank Current Account के मुख्य लाभ
- निःशुल्क नकद लेन-देन : SBI Bank Current Account से आप SBI की सभी शाखाओं में निशुल्क नकद निकासी और जमा कर सकते हैं इस पर किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा।
- सुविधाजनक बैंकिंग : SBI Bank Current Account से आप निःशुल्क मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का आनंद लें सकते हैं।
चेक बुक सुविधा : SBI Bank Current Account से आपको बिलकुल मुफ्त चेकबुक सुविधा भी मिलती है जिसे लेन-देन में और भी आसानी होती है। - निःशुल्क स्थानान्तरण : SBI Bank Current Account में आप इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से मुफ्त एनईएफटी, आरटीजीएस लेन-देन कर सकते हैं।
- डेबिट कार्ड और एटीएम तक पहुंच : SBI Bank कुछ करंट अकाउंट में निशुल्क डेबिट कार्ड प्रदान करता है जिसे आप आसानी से एटीएम तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं और किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा।
- नामांकन सुविधा : SBI Bank Current Account में आपको नामांकन सुविधा भी मिलती है, अगर खाताधारक की किसी भी स्थिति में मृत्यु हो जाती है तो धनराशि का आसान हस्तांतरण सुनिश्चित हो जाता है।
- कोई ब्याज नहीं : SBI Bank Current Account की शेष राशि पर किसी प्रकार का कोई ब्याज नहीं मिलता।
- न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता : SBI Bank Current Account में न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता होती है जो खातों के प्रकार के आधार पर अलग अलग होती है।
- वैकल्पिक बीमा कवर : कुछ करंट अकाउंट में वैकल्पिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान किया जाता है।
- विभिन्न खाता प्रकार : SBI Bank Current Account कई प्रकार के अकाउंट प्रदान करता है और प्रत्येक खाते की अलग-अलग विशेषताएं हैं।
SBI Bank Current Account कौन-कौन खोल सकता है?
- भारतीय सदस्य : SBI Bank Current Account खोलना है तो आप एक भारतीय सदस्य होने चाहिए।
- आयु : SBI Bank Current Account खोलने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
SBI Bank Current Account खोलने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- आधार कार्ड : आपके पास आपका आधार कार्ड होना चाहिए तभी आप अकाउंट खोल सकते हैं।
- पैन कार्ड : आपके पास आपका पैन कार्ड होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है।
SBI Bank Current Account Open कैसे करें?
सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि आप SBI Bank Current Account दो तरीकों से खोल सकते हैं और दोनों ही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे एक तरीका तो घर बैठे ऑनलाइन और दूसरा तरीका बैंक जाकर ऑफलाइन चाहिए दोनों ही तरीकों के बारे में जान लेते हैं।
SBI Bank Current Account Online Open कैसे करें?
- सबसे पहले आपको SBI Bank की वेबसाइट पर जाना है और अकाउंट वाले सेक्शन में जाकर करंट अकाउंट पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको SBI Bank Current Account के 18 विकल्प मिलेंगे, अगर आप एक नोर्मल अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आपको regular current account पर क्लिक करना है और apply now पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें सबसे पहले आपको अपने पैन कार्ड का नंबर भरना है, इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड का नंबर भरना है, इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- इसके बाद आपको कुछ परमिशन को allow करना है और I agree पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसको भरना है और verify पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आधार कार्ड के मुताबिक कुछ जानकारी आ जाएगी और कुछ जानकारी आपको भरनी होगी, सबसे पहले आपको अपनी एक ई-मेल आईडी डालनी है, इसके बाद आपको बताना है कि आप शादीशुदा हैं या नहीं,
- इसके बाद आपको बताना है कि आप कहां तक पढ़े लिखे हैं, इसके बाद कुछ पर्सनल डिटेल्स देनी है और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने माता-पिता का नाम भरना है और एक नोमानी की सारी डिटेल्स देनी है और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आपका पूरा एड्रेस आ जाएगा और आपको बताना है कि क्या आप इसी एड्रेस पर डेबिट कार्ड और चेक बुक लेना चाहते हैं अगर किसी और एड्रेस पर लेना चाहते हैं तो वो पता डालना है और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने सबसे नजदीकी ब्रांच को सलेक्ट करना है और आपका अकाउंट उसी ब्रांच में ओपन होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपकी सारी जानकारी आ जाएगी आपको अपनी जानकारी को चेक करना है और confirm पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको विडियो केवाईसी कंप्लीट करनी है और आपका SBI Bank Current Account पूरी तरह से ओपन हो जाएगा।
SBI Bank Current Account Offline Open कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अपने सबसे नजदीकी SBI Bank की ब्रांच में जाना है।
- इसके बाद आपको बताना है कि आप SBI Bank Current Account खोलना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको SBI Bank Current Account की सारी जानकारी दी जाएगी और आपको बताना है कि आप कौन सा अकाउंट खोलना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको एक फॉर्म दिया जाएगा जिसको पूरी तरह भरना है और जमा करवाना है।
- इसके बाद आपको जल्द ही बता दिया जाएगा कि आप SBI Bank Current Account ओपन हो चुका है और आप अपने अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने SBI Bank Current Account के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की है उम्मीद है आप अच्छे से समझ गए होंगे। अगर आप अपना करंट अकाउंट इस बैंक में खोलना चाहते हैं तो इसके सारे फायदे ऊपर विस्तार से बताएं गए हैं। अगर आप इस अकाउंट को घर बैठे खोलना चाहते हैं तो इसका तरीका भी ऊपर बताया गया है आप सिर्फ अपने मोबाइल की मदद से तुरंत ओपन कर सकते हैं। अगर आप इस पोस्ट को यहां तक पढ़ रहे हैं तो आपका बहुत बहुत धन्यवाद!




