PNB Bank Current Account Opening Online : बिना बैंक जाए ऑनलाइन घर बैठे खोले इस बैंक में करंट बैंक खाता और अपनी लेन देन को बनिये आसान

क्या आप भी अपना एक करंट अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं। आज इस पोस्ट में हम एक करंट अकाउंट के बारे में ही बात करेंगे क्योंकि बहुत सारे लोग अपना करंट अकाउंट खोलना चाहते हैं लेकिन खोलने का तरीका नहीं समझ पाते। करंट अकाउंट में आप असीमित लेन-देन कर सकते हैं, करंट अकाउंट का सबसे बड़ा फायदा यहीं होता है कि लेन-देन की कोई सीमा नहीं होती। अगर आप एक करंट अकाउंट ओपन करते हैं तो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा क्योंकि करंट अकाउंट में काफी सारी विशेषताएं होती है। अगर आप अपना करंट अकाउंट PNB Bank में खोलना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं।
आज इस पोस्ट में हम PNB Bank Current Account के बारे में ही जानकारी प्राप्त करेंगे। अब आप भी आसानी से PNB Bank Current Account खोल सकते हैं और अकाउंट से मिलने वाले लाभ का आनंद उठा सकते हैं। PNB Bank Current Account कई प्रकार के फायदे प्रदान करता है जो व्यवसायिक और व्यक्तिगत दोनों उद्देश्यों के लिए उपयुक्त बनाता है। चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं और PNB Bank Current Account के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
PNB Bank Current Account के कुछ मुख्य लाभ
- असीमित लेन-देन : PNB Bank Current Account से आप अपनी आवश्यकतानुसार पैसें निकाल सकते हैं और जमा करवा सकते हैं इस पर किसी प्रकार की कोई सीमा नहीं होती आप अपनी मर्जी से असीमित लेन-देन कर सकते हैं।
- मुफ्त चेकबुक : PNB Bank Current Account से चेकबुक आपको बिलकुल मुफ्त मिलेंगी इसके लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
- मुफ्त निधि हस्तांतरण : आप आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से बिना किसी शुल्क के पैसे भेज सकते हैं, इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा।
- डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं : PNB Bank Current Account से आप इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से आसानी से अपने खाते का प्रबंधन कर सकते हैं।
- ओवरड्राफ्ट सुविधा : PNB Bank Current Account से आप ओवरड्राफ्ट सुविधा के माध्यम से जरूरत पड़ने पर अपनी शेष राशि से अधिक राशि भी निकाल सकते हैं।
- डेबिट कार्ड : आप अपने डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से भुगतान कर सकते हैं।
- विभिन्न खाता विकल्प : PNB Bank Current Account और कई प्रकार के अकाउंट उपलब्ध करवाता है और विभिन्न प्रकार के खाता विकल्प मिलेंगे आप जो खोलना चाहते हैं खोल सकते हैं।
PNB Bank Current Account कौन-कौन खोल सकता है?
- भारतीय : अगर आप एक भारतीय नागरिक हैं तो PNB Bank Current Account खोल सकते हैं।
- आयु : PNB Bank Current Account खोलने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- लेन-देन : अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा लेन-देन करते हैं तो PNB Bank Current Account खोल सकते हैं।
PNB Bank Current Account खोलने के कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- आधार कार्ड : आपके पास आपका आधार कार्ड होना चाहिए।
- पैन कार्ड : आपके पास आपका पैन कार्ड भी होना चाहिए।
PNB Bank Current Account Open कैसे करें?
सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि आप PNB Bank Current Account दो तरीकों से खोल सकते हैं। पहला तरीका तो घर बैठे ऑनलाइन और दूसरा तरीका बैंक जाकर ऑफलाइन। तो चलिए दोनों ही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
PNB Bank Current Account Online Open कैसे करें?
- सबसे पहले आपको गूगल या क्रोम पर जाना है और PNB Bank की वेबसाइट पर चलें जाना है।
- इसके बाद आपके सामने करंट अकाउंट के काफी विकल्प आएंगे जिसमें से आप general current account पर क्लिक करना है क्योंकि यह अकाउंट आप सिर्फ आधार कार्ड और पैन कार्ड के माध्यम से खोल सकते हैं।
- इसके बाद आपको सबसे पहले अपना नाम भरना है और आपको वहीं नाम भरना है जो आपके पैन कार्ड पर है, इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है, इसके बाद आपको अपनी ई-मेल आईडी डालनी है, इसके बाद आपको कस्टमर टाइप बताना है और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपनी सीटी और स्टेट सलेक्ट करनी है, इसके बाद आपको अपने एरिया की ब्रांच को सलेक्ट करना है, इसके बाद आपको बताना है कि क्या आप पहले से ही इस अकाउंट के कस्टमर है या नहीं, इसके बाद आपको नीचे बॉक्स में टिक करना है और सबमिट कर देना है।
- इसके बाद जो मोबाइल नंबर भरा था उस पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आगे दिए गए कॉलम में भरना है और verify पर क्लिक करना है, इसके बाद आपकी ई-मेल आईडी पर भी एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे भरना है और verify पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने काम की जानकारी देनी होगी कि आप क्या काम करते हैं और काम की जानकारी देकर next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको एक नोमानी डिटेल्स देनी है नोमानी की सारी डिटेल्स देकर continue पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड का फोटो अपलोड करना है और अपने खुद का भी एक फोटो अपलोड करना है और पैन कार्ड के मुताबिक आपकी सारी डिटेल्स आपके सामने आ जाएगी अब आपको confirm पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपनी कुछ और पर्सनल डिटेल्स देनी होगी, सबसे पहले आपको अपना जेंडर चुनना है, इसके बाद आपको बताना है कि आप शादीशुदा हैं या नहीं, इसके बाद आपको अपने माता-पिता का नाम भरना है, इसके बाद आपको बताना है कि आप कितना पढ़ें लिखे हैं और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको विडियो केवाईसी कंप्लीट करनी होगी और आपका PNB Bank Current Account ओपन हो जाएगा और अकाउंट की सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
PNB Bank Current Account Offline Open कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अपने सबसे नजदीकी PNB Bank की ब्रांच में जाना होगा।
- इसके बाद आपको बताना है कि आप PNB Bank में Current Account खोलना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको PNB Bank Current Account की सारी डिटेल्स दी जाएगी और अब आपको बताना है कि आप PNB Bank में कौन सा Current Account खोलना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको एक फॉर्म दिया जाएगा जिसको पूरी तरह से भरना है और जमा करवाना है और फॉर्म के साथ कुछ दस्तावेज भी जमा करवाने हैं।
- इसके बाद जल्द ही आपको बता दिया जाएगा कि आपका PNB Bank Current Account ओपन हो चुका है और आप अपने अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस पोस्ट में हमने PNB Bank Current Account के बारे में जानकारी प्राप्त की है उम्मीद है आपको सब कुछ अच्छे से समझ में आ गया होगा। अगर आप अपना करंट अकाउंट PNB Bank में खोलना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं। PNB Bank Current Account की हर जानकारी विस्तार से बताईं गईं हैं। आप अपना करंट अकाउंट दोनों ही तरीकों से ओपन कर सकते हैं और दोनों ही तरीकों के बारे में ऊपर विस्तार से बताया गया है। अगर आपका कोई भी डाउट या सवाल रह गया है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं आपको जवाब मिल जाएगा। मिलते हैं एक और लेख के साथ आपने अपना इतना कीमती समय दिया उसके लिए शुक्रिया!




