SBI Bank Zero Balance Account Opening Online : भारतीय स्टेट बैंक का बड़ा ऑफर! बिना मिनिमम बैलेंस और बिना झंझट के ऐसे खोलें नया खाता!

नमस्कार स्वागत है आपका हमारी आज की एक और नई पोस्ट में। अगर आप भी इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं तो आप SBI Bank में ज़ीरो बैलेंस अकाउंट खोलना चाहते होंगे क्योंकि आज के समय में हर किसी को एक ज़ीरो बैलेंस अकाउंट की जरूरत है। आपके पास भी एक ज़ीरो बैलेंस अकाउंट होना ही चाहिए ताकि आपको बैंक बैलेंस मेंटेन रखने की जरूरत ना पड़े।
आज हर कोई ज़ीरो बैलेंस अकाउंट आसानी से खोल सकता है। कभी कभी ऐसा समय आता है कि आप अपने बैंक में एक भी रुपया नहीं रख पाते और बाद में शुल्क लगता है लेकिन आपके पास एक ज़ीरो बैलेंस अकाउंट होगा तो आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसलिए आज हर किसी के पास एक ज़ीरो बैलेंस अकाउंट होना ही चाहिए
इस पोस्ट की मदद से आप भी अपना ज़ीरो बैलेंस अकाउंट आसानी से खोल सकते। आज जिस ज़ीरो बैलेंस अकाउंट की बात करेंगे उसका नाम है SBI Bank Zero Balance Account आज इस अकाउंट के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं और SBI Bank Zero Balance Account के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
SBI Bank Zero Balance Account की मुख्य विशेषताएं
- न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता नहीं : SBI Bank Zero Balance Account में न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि ज़ीरो बैलेंस अकाउंट का सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि आपको न्यूनतम शेष राशि बनाएं रखनें की आवश्यकता नहीं होती।
- कोई जुर्माना नहीं : अगर आप SBI Bank Zero Balance Account में एक भी पैसा नही रखते हैं तो किसी प्रकार का कोई जुर्माना नहीं लगेगा आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- आधार कार्ड से पैसे निकालने की सुविधा : SBI Bank Zero Balance Account से आप सामान्य बैंक खाते की तरह आधार कार्ड का उपयोग करके पैसे निकाल सकते हैं।
- UPI पेमेंट : आप UPI के माध्यम से भी आसानी से भुगतान कर सकते हैं और इस सुविधा का आनंद लें सकते हैं।
- अन्य सुविधाएं : SBI Bank Zero Balance Account से आपको बिलकुल मुफ्त डेबिट कार्ड मिलेगा और पासबुक, चेक बुक मिलेंगी। इसके साथ साथ आपको मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिलती है।
- अकाउंट बंद करने पर शुल्क नहीं : अगर आप SBI Bank Zero Balance Account बंद करना चाहते हैं तो आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा आप जब चाहें तब अपना अकाउंट बंद कर सकते हैं।
- फ्री कैश विथड्रॉल : आप महिने में चार बार SBI और अन्य बैंकों के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।
FD और RD की सुविधा : आप इस SBI Bank Zero Balance Account में FD भी करवा सकते हैं और RD भी खोल सकते हैं। - ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा : आप इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
SBI Bank Zero Balance Account कौन-कौन खोल सकता है?
- भारतीय : SBI Bank Zero Balance Account खोलने के लिए आप एक भारतीय नागरिक होने चाहिए।
- आयु : SBI Bank Zero Balance Account खोलने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
SBI Bank Zero Balance Account खोलने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- आधार कार्ड : आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए तभी आप अकाउंट खोल सकते हैं।
- पैन कार्ड : अकाउंट खोलने के लिए आपके पास पैन कार्ड भी होना चाहिए।
SBI Bank Zero Balance Account कैसे Open करें?
SBI Bank Zero Balance Account आप दोनों तरीकों से खोल सकते हैं। एक तो घर बैठे ऑनलाइन तरीके से और दूसरा बैंक जाकर ऑफलाइन तरीके से तो चलिए दोनों तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
SBI Bank Zero Balance Account Online Open कैसे करें?
- सबसे पहले आपको गूगल या प्ले स्टोर से YONO SBI App को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद आपको एप्प को ओपन करना है और Open savings account पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें से आपको without branch visit पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको नीचे बॉक्स में टिक नहीं करना है और submit पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें से आपको start a new application पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको नीचे बॉक्स में टिक करना है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, इसके बाद आपको अपनी ई-मेल आईडी डालनी है और सबमिट पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको आगे दिए गए कॉलम में भरना है और सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको application password डालना है और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको भाषा सलेक्ट करनी है और टर्म और कंडिशन को फोलो करना है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड का नंबर भरना है और आगे बढ़ना है, इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरना है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आधार कार्ड के मुताबिक कुछ जानकारी आपके सामने आ जाएगी और कुछ जानकारी देनी होगी और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड का नंबर भरना है और आगे बढ़ना है, इसके बाद आपके आधार कार्ड की फोटो आपके सामने आ जाएगी और अब आपको next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको बताना है कि आप कितने पढ़ें लिखे हैं, इसके बाद आपको बताना है कि आप शादीशुदा हैं या नहीं और next पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको बताना है कि आपका जन्म कहां हुआ है, इसके बाद आपको अपने माता-पिता का नाम भरना है और next करना है।
- इसके बाद आपके सामने काफी विकल्प आएंगे जिसमें से आपको बताना है कि आप क्या काम करते हैं और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको बताना है कि आप एक साल में कितना कमाते हैं, इसके बाद आपको अपनी कटैगरी सलेक्ट करनी है और आगे बढ़ना है। इसके बाद आपको nominee डिटेल्स देनी होगी।
- इसके बाद आपको विडियो केवाईसी कंप्लीट करनी है और आपका SBI Bank Zero Balance Account Open हो जाएगा।
SBI Bank Zero Balance Account Offline Open कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अपने SBI Bank की नजदीकी ब्रांच में जाना होगा और आपको बताना है कि आप SBI Bank Zero Balance Account खोलना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको SBI Bank Zero Balance Account की सारी जानकारी दी जाएगी।
- इसके बाद आपको SBI Bank Zero Balance Account का एक फॉर्म दिया जाएगा जिसको पूरी तरह से भरना है और जमा करवाना है।
- इसके बाद आपको 24 घंटों के अंदर बता दिया जाएगा कि आपका SBI Bank Zero Balance Account खुल चुका है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने जाना कि SBI Bank Zero Balance Account कैसे खोलें उम्मीद है आपको सब कुछ समझ में आ गया होगा। SBI Bank Zero Balance Account की सारी विशेषताएं आपको ऊपर बताईं गईं जो आपने अच्छे से पढ़ ली होगी। अगर आप सच में SBI Bank Zero Balance Account खोलना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं, इस पोस्ट की मदद से आप आसानी से अपना ज़ीरो बैलेंस अकाउंट ओपन कर सकते हैं। आपने अपना इतना कीमती समय दिया उसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया!




