ADVERTISEMENT

Bank of Baroda Zero Balance Account Open Online : बैंक का जबरदस्त ऑफर! बिना पैसे के खोलें खाता और पाएं फ्री डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और इंस्टेंट एक्टिवेशन की सुविधा!

ADVERTISEMENT
अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

अगर आप भी एक ज़ीरो बैलेंस अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं। आज के समय में हर कोई अपने बैंक बैलेंस को मेंटेन नहीं रख पाते इसलिए आपके पास एक ज़ीरो बैलेंस अकाउंट होगा तो आपको अपने बैंक बैलेंस को मेंटेन रखने की जरूरत नहीं होगी। ज़ीरो बैलेंस अकाउंट की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि आपको न्यूनतम शेष राशि बनाएं रखनें की आवश्यकता नहीं होती।

ADVERTISEMENT

वैसे भी आज के समय में हर किसी के पास एक ज़ीरो बैलेंस अकाउंट तो होना ही चाहिए क्योंकि कभी कभी आपके अकाउंट में एक रूपया भी नहीं रहता तो आपको शुल्क नहीं देना होगा। आज जिस ज़ीरो बैलेंस अकाउंट की बात करेंगे उसका नाम है Bank of Baroda Zero Balance Account आज इस पोस्ट में हम इसी बैंक के ज़ीरो बैलेंस अकाउंट के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

Bank of Baroda Zero Balance Account की मुख्य विशेषताएं

  • न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता नहीं : Bank of Baroda Zero Balance Account नाम से ही पता चल रहा है कि आपको न्यूनतम शेष राशि बनाएं रखनें की आवश्यकता नहीं है, आपको बैंक बैलेंस रखने की आवश्यकता नहीं होती और बैंक बैलेंस ना रखनें पर किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा।
  • फ्री सुविधाएं : Bank of Baroda Zero Balance Account पर आपको फ्री रूपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड, चेक बुक, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती है।
  • एजुकेशन लोन : Bank of Baroda Zero Balance Account से आप बिना किसी गारंटी के 40 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन ले सकते हैं और कम ब्याज दर पर मिलेगा।
  • डेबिट कार्ड : आप अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके आसानी से ATM से पैसे निकाल सकते हैं और अपने डेबिट कार्ड का निःशुल्क इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ब्याज दर : Bank of Baroda Zero Balance Account की बचत पर आप ब्याज की दर का आनंद लें सकते हैं।
  • रूपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड के रखरखाव के अधीन : अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का वार्षिक शुल्क नहीं देना चाहते हैं तो मेट्रो/शहरी को 3000, अर्ध शहरी को 2000 और ग्रामीण को 1000 QAB बनाए रखना पड़ेगा।

Bank of Baroda Zero Balance Account Open Online

ADVERTISEMENT

Bank of Baroda Zero Balance Account कौन-कौन खोल सकता है?

  • भारतीय : आप एक भारतीय नागरिक होने चाहिए।
  • आयु : इस अकाउंट को हर उम्र के व्यक्ति खोल सकते हैं बस आपकी आयु 10 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • काम : आप चाहें कोई भी काम करते हैं आप इस बैंक में खाता खोल सकते हैं।

Bank of Baroda Zero Balance Account खोलने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

  • आधार कार्ड : आपके पास आपका आधार कार्ड होना चाहिए यह अनिवार्य है।
  • पता प्रमाण : जैसे बिजली बिल, गैस बिल, मोबाइल बिल, पानी का बिल जो आपके पास उपलब्ध है लेकिन दो महीने से पुराना नहीं होना चाहिए।
  • पैन कार्ड : आपके पास आपका पैन कार्ड होना चाहिए।
  • ई-मेल आईडी : इस अकाउंट को खोलते समय आपको एक ई-मेल आईडी भी देनी होगी।

Bank of Baroda Zero Balance Account कैसे खोलें?

Bank of Baroda Zero Balance Account आप दोनों तरीकों से खोल सकते हैं। एक तरीका तो घर बैठे ऑनलाइन और दूसरा तरीका बैंक जाकर ऑफलाइन आप दोनों ही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं चलिए दोनों तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

Bank of Baroda Zero Balance Account घर बैठे कैसे खोलें?

  • सबसे पहले आपको Bank of Baroda की वेबसाइट पर जाना है और अकाउंट वाले सेक्शन में जाना है आपको काफी अकाउंट के विकल्प मिलेंगे जिसमें से आपको BOB Lite Savings Account पर क्लिक करना है और नीचे apply now पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको single name account पर क्लिक करना है और फिर continue पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने भाषा का विकल्प आएगा जिसमें से आप हिंदी या अंग्रेजी चुन सकते हैं और आपको proceed पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है लेकिन आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको नीचे दिए गए कॉलम में भरना है, इसके बाद आपको अपनी ई-मेल डालनी है, इसके बाद नीचे सभी बॉक्स में टिक करना है और next पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें सबसे पहले आपको अपने आधार कार्ड का नंबर भरना है, इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड का नंबर भरना है, इसके बाद आपको अपना नाम भरना है जो आपके पैन कार्ड पर है और आपको अपनी जन्मतिथि भरनी है और next पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको दोनों बॉक्स में टिक करना है और next पर क्लिक करना है और इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको आगे दिए गए कॉलम में भरना है और next पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आपके आधार कार्ड की सारी जानकारी आ जाएगी और नीचे आपको अपनी आसपास जो भी ब्रांच है उसे सलेक्ट करना है और proceed पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने पिता का नाम भरना है, इसके बाद आपको अपनी माता का नाम भरना है, इसके बाद आपको बताना है कि आपने कितनी पढ़ाई की है, इसके बाद आपको बताना है कि आप क्या काम करते हैं, इसके बाद आपको nominee की डिटेल्स भरनी है और next पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने additional service का एक पेज खुलेगा जिसमें आपको सभी पर टिक करना है और आगे बढ़ना है।
  • इसके बाद अब तक जो जानकारी आपने दी है वो सारी आपके सामने आ जाएगी जिसको चेक करना है और submit पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको विडियो केवाईसी कंप्लीट करनी है और आपका अकाउंट ओपन हो जाएगा।

Bank of Baroda Zero Balance Account बैंक जाकर कैसे खोलें?

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ब्रांच Bank of Baroda में जाना होगा और आपको बताना है कि आप एक ज़ीरो बैलेंस अकाउंट ओपन करना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको ज़ीरो बैलेंस अकाउंट की सारी जानकारी दी जाएगी और आपको एक फॉर्म दिया जाएगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया फॉर्म पूरी तरह से भरना है और जमा करवा देना है।
  • इसके बाद जल्द ही आपको बता दिया जाएगा कि आपका अकाउंट ओपन हो गया है और डेबिट कार्ड, पासबुक और चेकबुक आपके बताए गए एड्रेस पर भेज दिए जाएंगे।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने Bank of Baroda Zero Balance Account के बारे में विस्तार से जानकारी देनी की कोशिश की है उम्मीद है आपको सब कुछ समझ में आ गया होगा। अगर आप एक अच्छे ज़ीरो बैलेंस अकाउंट की तलाश में हैं तो अब आपकी तालाश खत्म होती जा आप Bank of Baroda Zero Balance Account खोल सकते हैं और इस अकाउंट को हर कोई आसानी से खोल सकता है। आज इस लेख में इतना ही मिलते हैं एक और लेख के साथ। अगर आपका कोई भी डाउट या सवाल रह गया है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं आपको जवाब मिल जाएगा। आपने अपना इतना कीमती समय दिया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद!

ADVERTISEMENT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button