Indusind Bank Zero Balance Account : जीरो बैलेंस खाते के साथ पसंद का अकाउंट नंबर ब्रांच जाने की जरूरत नहीं घर बैठे ऐसे खोले खाता

क्या आप भी अपना एक ज़ीरो बैलेंस अकाउंट ओपन करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आएं हैं एकदम सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं आज इस पोस्ट में यही जानकारी प्राप्त करेंगे कि आप अपना ज़ीरो बैलेंस अकाउंट कैसे खोल सकते हैं। आज के समय में हर कोई अपना एक ज़ीरो बैलेंस अकाउंट ओपन करना चाहता है ताकि बैंक बैलेंस मेंटेन रखने की जरूरत ना पड़े। बहुत बार ऐसा होता है जब आप अपना बैंक बैलेंस मेंटेन नहीं रख पाते इसलिए आपके पास भी एक ज़ीरो बैलेंस अकाउंट तो होना ही चाहिए। आप बिल्कुल भी चिंता मत कीजिए आज आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं।
जिस ज़ीरो बैलेंस अकाउंट की बात करेंगे उसका नाम है Indusind Bank Zero Balance Account आज इस लेख में इसी बैंक के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। Indusind Bank Zero Balance Account एक बचत खाता है जिसमें न्यूनतम शेष राशि रखने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप Indusind Bank Zero Balance Account खोलना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं। चलिए आज की इस पोस्ट को बिना देरी किए शुरू करते हैं और आगे बढ़ते हैं।
Indusind Bank Zero Balance Account के मुख्य लाभ
- न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता नहीं : Indusind Bank Zero Balance Account का सबसे महत्वपूर्ण लाभ तो यही है कि न्यूनतम शेष राशि बनाएं रखनें की कोई आवश्यकता नहीं होती अगर आपका बैंक बैलेंस शून्य हो जाता है तो किसी प्रकार का कोई जुर्माना नहीं लगेगा।
- प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें : Indusind Bank Zero Balance Account आपकी बचत पर आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करता है, इस अकाउंट पर आपको आपकी बचत पर अच्छा खासा ब्याज मिलेगा।
- रोमांचक कैशबैक और डील्स : Indusind Bank Zero Balance Account के delights का उपयोग करके आप Amazon, Swiggy, Big Basket पर कैशबैक और अद्भुत सौदों का आनंद लें सकते हैं। BookMyShow पर एक टिकट एक टिकट मुफ्त का लाभ उठा सकते हैं। आप डेबिट कार्ड के माध्यम से ईंधन, भोजन और मनोरंजन के खर्चों पर 5% तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
- निःशुल्क बीमा : Indusind Bank Zero Balance Account के डेबिट कार्ड के साथ 1.5 लाख रुपए के निःशुल्क बीमा का आनंद लें सकते हैं।
- डेबिट कार्ड : Indusind Bank Zero Balance Account पर आपको डेबिट कार्ड निशुल्क प्राप्त नहीं होगा इसके लिए आपको शुल्क देना होगा और शुल्क 500 रुपये + कर हो सकता है तभी आप डेबिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- आसान आवेदन प्रक्रिया : Indusind Bank Zero Balance Account आप आसानी से ऑनलाइन तरीके से खोल सकते हैं, आपको किसी प्रकार का कोई पेपर वर्क भी नहीं करना आप घर बैठे तुरंत अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
- अपनी पसंद का अकाउंट नंबर : Indusind Bank Zero Balance Account का नंबर वहीं होगा जो आपका मोबाइल नंबर भरना इसलिए आपको अपना अकाउंट नंबर हमेशा याद रहेगा और यह आपकी पसंद का होंगा।
Indusind Bank Zero Balance Account कौन-कौन खोल सकता है?
- भारतीय : आप एक भारतीय नागरिक होने चाहिए।
- आयु : आपकी आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- मोबाइल : आपके पास एक स्मार्ट मोबाइल होना चाहिए ताकि आप केवाईसी कंप्लीट कर सकें।
- मोबाइल नंबर : आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Indusind Bank Zero Balance Account खोलने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- पैन कार्ड : आपके पास आपका पैन कार्ड होना चाहिए।
- आधार कार्ड : आपके पास आपका आधार कार्ड होना भी अनिवार्य है।
Indusind Bank Zero Balance Account Online Open कैसे करें?
- सबसे पहले आपको Indusind Bank की वेबसाइट पर जाना है और अकाउंट वाले सेक्शन में जाना है और Indusind Bank Zero Balance Account पर क्लिक करना है अब आप इस अकाउंट के फायदे देख सकते हैं और आपको Open your account now पर क्लिक करना है।
- इसके बाद सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और यही आपका अकाउंट नंबर भी होगा, इसके लिए आपको नीचे बॉक्स में टिक करना है और continue पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको भरना है और verify पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड verify करवाना है, सबसे पहले आपको अपना आधार कार्ड का नंबर भरना है और नीचे आपको अपने पैन कार्ड का नंबर भरना है, इसके बाद नीचे बॉक्स में टिक करना है और proceed पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको आगे दिए गए कॉलम में भरना है और टर्म और कंडिशन को accept करना है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स देनी होगी सबसे पहले आपको अपनी ई-मेल आईडी डालनी है, इसके बाद आपको बताना है कि आप शादीशुदा हैं या नहीं, इसके बाद आपको अपने मां का नाम भरना है और इसके बाद आपको अपने पिता का नाम भरना है।
- इसके बाद आपको बताना है कि आप क्या काम करते हैं आप सैलरीड है या सेल्फ एम्प्लॉयड पर या कुछ और करते हैं वो चुनना है, इसके बाद आपको बताना है कि आप हर महीने कितना कमाते हैं।
- इसके बाद आपके आधार कार्ड के मुताबिक आपका एड्रेस आएगा और वही आपका करंट एड्रेस है तो नीचे बॉक्स में टिक करना है, इसके बाद आपको nominee डिटेल्स देनी है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको वो Indusind Bank की ब्रांच सलेक्ट करनी है जो आपके सबसे नजदीक है और आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपको अपनी विडियो केवाईसी कंप्लीट करनी है और आपका Indusind Bank Zero Balance Account Open हो जाएगा।
Indusind Bank Zero Balance Account Offline Open कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी Indusind Bank की ब्रांच में जाना होगा और आपको बताना है कि आप Indusind Bank Zero Balance Account खोलना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको Indusind Bank Zero Balance Account की पूरी जानकारी दी जाएगी।
- इसके बाद आपको एक फॉर्म दिया जाएगा जिसको भरना है और जमा करवाना है।
- इसके बाद 24 घंटों के अंदर आपकी ई-मेल आईडी पर मेल आ जाएगी कि Indusind Bank Zero Balance Account Open हो चुका है और सारी जानकारी आपको वही पर मिल जाएगी।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने जाना कि Indusind Bank Zero Balance Account कैसे खोल सकते हैं। पूरी जानकारी बिल्कुल सरल भाषा में देने की कोशिश की है उम्मीद है आपको पूरी जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी। इस अकाउंट पर आपको काफी लाभ मिलते हैं जिनके बारे में विस्तार से ऊपर बताया गया है। अगर Indusind Bank Zero Balance Account से संबंधित कोई भी प्रश्न रह गया है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। आज इस लेख में इतना ही मिलते हैं एक और लेख के साथ।




